फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal verbal attack on himachal govt

केंद्र घटा रहा पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रदेश सरकार बढ़ा रही वैट

Fri, 15 Jul 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Fri, 15 Jul 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal verbal attack on himachal govt
भाजपा नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल

केंद्र की सरकार पेट्रोल डीजल के दाम घटाती है मगर प्रदेश की सरकार इन पर वैट की दर बढ़ा कर और महंगा कर देती है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने गगरेट में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के आने के बाद देश भर में अच्छे दिन आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी दल केंद्र की मोदी सरकार का विरोध करते नहीं थक रहे। उन्होंने कहा कि पहले देश भर में पैट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे थे। लेकिन अब केंद्र की नीतियों के कारण पैट्रोलियम के दामों मे भारी कमी आई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को विशेष राज्य दर्जा बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


जो कि प्रदेश वासियों के लिए एक बड़ी बात है। अब प्रदेश के विकास कार्यों के लिए नब्बे : दस के अनुपात से पैसे आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते देश भर के लगभग सवा करोड़ लोगों ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ी है, जो कि देश के लिए अच्छे दिन आने की कवायद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमन जसवाल व विनय बिन्नी भाजपा में शामिल

Prem Kumar Dhumal verbal attack on himachal govt

प्रेम कुमार धूमल के समक्ष गगरेट विधानसभा क्षेत्र के युवा रमन जसवाल व विनय बिन्नी ने अपने साथियों सहित विधिवत रूप से भाजपा में अपनी आस्था प्रकट कर भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर सभी ने इनका भाजपा मे शामिल होने का स्वागत किया।

धूमल ने किया बने दी हट्टी में निजी होटल का उदघाटन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने एक दिवसीय गगरेट दौरे के दौरान गगरेट के बने दी हट्टी स्थित निजी होटल का विधिवत रूप से उदघाटन किया। इस अवसर पर गगरेट व चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विधायक वीरेंदर कंवर, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, डॉ. शाम वर्मा, विकास विक्की, राजेश ठाकुर, प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव शर्मा संजू, मिल्क फैड के पूर्व निर्देशक धर्मवीर, राममूर्ति शर्मा, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष शाम मन्हास, वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष

मुरीद हुसैन, संजीव पराशर, निर्भय जसवाल, नरेंद्र निंदी, नरेश ठाकुर, जिला  भाजयुमो के मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा, जिला भाजयुमो महासचिव व जिला परिषद लखवीर सिंह लखी, अजय ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, बृजबाला सूद,मंजू जरियाल, प्राण नाथ, रमेश 

हीर,सुमन कुमारी, प्रवीण जरियाल, लक्ष्मी जरियाल, विश्वजीत, रूबी जसवाल, पिंटू, पवन ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, देविंदर भुट्टो, विशांत बाली, प्रणव शर्मा, नरेश शर्मा, संजीव रोमी, गुलाम मोहम्मद, प्रभात कुमार, कुक्की जसवाल, आशीष पराशर, शमून अख्तर, सदा राम, संजीव चड्डा आदि उपस्थित उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed