फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal targets himachal govt

क्रांतिकारियों का अपमान कर रहे कांग्रेस नेता: धूमल

Thu, 24 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal targets himachal govt
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी भले ही कन्हैया की तुलना जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी या राहुल गांधी से कर ले, इसमें भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना एक देश द्रोही से करना ठीक नहीं।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस तरह की बयानबाजी करने से पूर्व यह विचार करना चाहिए था कि महान भगत सिंह ने देश की आजादी की खातिर भारत मां की जय-जय करते फांसी के फंदे को चूमा था। कन्हैया कुमार भारत मां की जय का नारा लगाना तो दूर भारत माता के टुकड़े करने वालों के पक्ष में खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


भगत सिंह के साथ कन्हैया कुमार की तुलना करना स्वतंत्रता सेनानियों का ही नहीं बल्कि उन महान सैनिकों का भी अपमान है, जिन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया। कांग्रेस को इस बात को भी समझना होगा कि देश के सैनिकों पर बलात्कार के आरोप लगाने वाला व्यक्ति देश हितैषी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रही विकासात्मक नीतियों से न केवल देश में विकास की गति बढ़ी है, बल्कि आज विदेशों में भी भारत का सम्मान बढ़ा है। देश का जनमानस अब इस बात को भी समझ रहा है कि देश की दुर्दशा के लिए

अब तक कांग्रेस का शासनकाल जिम्मेदार था और अब कांग्रेस देश में हो रहे इस परिवर्तन को पचा नहीं पा रही है। धूमल ने कहा कि महान शहीद के इस अपमान पर कांग्रेस नेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और अगर कांग्रेस पार्टी शशि थरूर के इस बयान से सहमत नहीं है तो उन्हें पार्टी से बाहर निकालना चाहिए।

स्वर्णकार संघ की जायज मांगें हल करवाएंगे धूमल

prem kumar dhumal targets himachal govt
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को ज्ञापन सौंपते स्वर्णकार। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिला स्वर्णकार एवं सर्राफा संघ के लगभग 500 व्यापारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास समीरपुर में जिला अध्यक्ष विजय हांडा के नेतृत्व में मुलाकात की और अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा। संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया की सभी स्वर्णकार पिछले 22 दिनों से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं जिससे छोटे व्यापारियों और कारीगरों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं।

प्रेम कुमार धूमल ने संघ को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष तर्क सहित उठाया जाएगा। धूमल ने मौके पर ही स्वर्णकार संघ के मांग पत्र को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को फैक्स से प्रेषित किया। उन्होंने दूरभाष पर केंद्रीय वित्त मंत्री से बातचीत कर संघ की जायज मांगों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने संघ को आश्वस्त किया है कि उन्हें न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। धूमल इससे पहले भी स्वर्णकारों की मांगों को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से बात कर चुके हैं। इसके बाद संघ पदाधिकारियों ने एक बैठक कर केंद्रीय वित्त मंत्री तक उनकी मांगों को पहुंचाने पर धूमल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, सुरेश सोनी, राज सोनी, शिव कुमार सहित संघ के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष तथा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने बदल दी देश भक्ति की परिभाषा

prem kumar dhumal targets himachal govt
राजीव बिंदल - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी जिसका डंका बजता था, आज सिमटती जा रही है। शशि थरूर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेता शहीद भगत सिंह की तुलना देशद्रोहियों से कर रहे हैं।

सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, बटुकेश्वर दत्त, वीर सावरकर जैसे सैकड़ों क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने शहीद भगत सिंह की तुलना एक देशद्रोही से करके क्रांतिकारियों का अपमान किया है।

जेएनयू में जो कुछ हुआ, सब जानते हैं। कांग्रेस ने देश भक्ति की परिभाषा बदल दी है। मोहन दास कर्मचंद गांधी के समय देश भक्ति का अर्थ था : देश के लिए सर्वस्व कुर्बान करना। आज कांग्रेस की देश भक्ति की परिभाषा है, एक परिवार की गलत बातों का समर्थन करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed