फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh with charvak philosophy

चार्वाक हैं वीरभद्र, 'जब तक जीओ सुख से जीओ, ऋण करके घी पीओ': धूमल

Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh with charvak philosophy

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सीएम वीरभद्र सिंह की तुलना प्राचीन भारत के नास्तिक ऋषि चार्वाक से की है। कहा कि मुख्यमंत्री चार्वाक की भांति जब तक जीओ सुख से जीओ, ऋण लेकर घी पीओ की नीति पर विश्वास करते हैं।

विज्ञापन


चूंकि, चार्वाक का मानना था कि पुनर्जन्म नहीं होता। इसी तरह वीरभद्र सिंह को यह मालूम है कि उनकी सरकार आने वाली नहीं है। इसलिए वे प्रदेश को कर्ज में डुबोने पर तुले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को होने जा रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में रवाना होने से पहले धूमल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को 1 हजार करोड़ दिए, जिसका प्रदेश सरकार कोई उपयोग नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों करोड़ का कर्ज प्रदेश पर चढ़ गया है। अब सरकार 700 करोड़ और कर्ज लेने की तैयारी कर रही है।

जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेगा टिकट

prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh with charvak philosophy

यह निंदनीय है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आ रहे हैं। इस दौरान प्रदेश से भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ेगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के टिकट आवंटन को लेकर धूमल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने स्तर पर सर्वेक्षण किए हैं।

इस बार टिकट जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेगा। कोई सिफारिश नहीं चलेगी। हाईकमान प्रदेश नेतृत्व से बात कर जल्द इस पर निर्णय लेगा। कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में आने को तैयार हैं।

जो मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। भाजपा में आने वाले कांग्रेसियों का पार्टी स्वागत करेगी, लेकिन इसमें टिकट की कोई शर्त नहीं होगी। उनके साथ विधायक वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed