फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Target Hp Govt.

किसानों-बागवानों के लिए अभिशाप बन गई कांग्रेस सरकार: धूमल

Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Target Hp Govt.

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की विकास के लिए न नीति, न नियम और न ही नीयत है। यही वजह है कि अपने ही घोषणा पत्र को लागू करने में असफल सरकार के मुखिया अपने नेताओं द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र को ही नाकाबिल लोगों द्वारा तैयार किया गया बता रहे हैं। 

विज्ञापन


कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार किसानों और बागवानों के लिए अभिशाप बनकर आई है। कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों के कार्यकाल में इन दोनों वर्गों के उत्थान के लिए कोई योजना बनाना तो दूर पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करके किसानों व देश की आर्थिकी को गहरा धक्का पहुंचाया है।
विज्ञापन


प्रो. धूमल ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वाग्रह व द्वेष के चलते बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही एंटी हेलगन परियोजना को बंद कर दिया। लेकिन इसके परिणामों से उत्साहित बागवान आज स्वयं पैसा खर्च करके एंटी हेलगन स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. धूमल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान 5 लाख से अधिक मिट्टी परीक्षण कार्ड जारी किए गए थे। प्रदेश भर में 4.09 लाख बर्मी कंपोस्ट की इकाइयां स्थापित की गईं थीं। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने उन कार्यों को आगे बढ़ाना तो दूर केंद्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रधानमंत्री कृषि योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भी प्रदेश में लागू करने में नकारा साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed