धूमल ने ली चुटकी, कहा-इसलिए धर्मशाला में रखी गई राहुल की रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जनजाति और गद्दी समुदाय को अगर किसी ने अधिमान दिया है तो सिर्फ भाजपा ने। कांग्रेस ने एसटी वर्ग को सिर्फ वोटों के लिए प्रयोग किया है। यह बात भाजपा एसटी मोर्चा के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में नेता विपक्ष एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कही।
उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र में शामिल करने की मांग उन्होंने पीएम के समक्ष रखी है। उन्होंने कि वर्तमान प्रदेश सरकार सिर्फ खनन माफिया, शराब माफिया व तबादला माफिया बनकर रह चुकी है और हिमाचल प्रदेश में विकास में पिछड़ गया है।
चार साल सीएम सरकार बचाने में ही लगे रहे। उन्होंने कांग्रेस की धर्मशाला रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले इसको पड्डल मैदान में रखा था। लेकिन जब देखा वहां स्थान नहीं भरेगा तो उसको बदलकर छोटे से पुलिस मैदान में कर दिया।
फरवरी में भोरंज में होने वाले उपचुनाव को सरकार किसी न किसी तरह टालने का प्रयास करेगी और वीरभद्र सरकार मई-जून में कहीं विस चुनाव ही न करवा ले। क्योंकि यह इतिहास रहा है कि दो बार वीरभद्र अपने कार्यकाल से पहले ही विस भंग कर चुनाव करवा चुके हैं।
'सामने आई कांग्रेस की फूट, राहुल की रैली में बाली का अपमान'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर धर्मशाला में आयोजित रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं की आपसी फूट जगजाहिर हो गई।
मंच पर किसे बैठाना है या किसे नहीं, यह भले ही कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला हो। लेकिन वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली को मंच पर न बैठाकर जिस तरह से उनका अपमान किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि अब कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं।
बल्कि व्यक्ति विशेष के इशारों पर चलने वाले कुछ लोगों का क्षेत्रीय दल बनकर रह गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से एक वरिष्ठ मंत्री का अपमान कांग्रेस के नेताओं द्वारा ही किया गया, वह पहला मामला नहीं है।
इससे पूर्व भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा सहित कई अन्य नेता अपमान के इन घूंटों को पी चुके हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी इस बात को समझने की आवश्यकता है कि जहां वरिष्ठ नेताओं का ही सम्मान नहीं होता, वहीं आम कार्यकर्ता की क्या हालत होगी।
भाजपा नेताओं ने चार्जशीट पर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने खिलाफ लगे आरोपों को नकारने से बेहतर है कि वह इन आरोपों की सत्यता की जांच किसी निर्वतमान न्यायाधीश व स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाएं।
केंद्रीय एजेंसी से करवाएंगे चार्जशीट की जांच
धूमल ने कहा कि बीजेपी ने पूरे तथ्यों सहित कांग्रेस सरकार, मंत्रियों व विधायकों पर चार्जशीट बनाई है। लेकिन हमें विश्वास है कि सीएम इस पर कुछ नहीं करेंगे, इसलिए इसकी जांच केंद्र सरकार की कोई एजेंसी करे। धूमल ने कहा कि इस सरकार के मंत्रियों में ही आपस में एक दूजे से आगे निकलने की होड़ मची है और एक मंत्री को ही धर्मशाला रैली में स्थान नहीं दिया गया
इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप और मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने भी अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एसटी मोर्चा सूरत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, जवाहर सिंह, अक्ष्य कुमार, जिला प्रधान केएल ठाकुर, पूर्व विधायिका विनोद चंदेल, हंसराज चंदेल, अमित चंदेल, गोपाल चंद नेगी, डा. श्रीकांत शर्मा, परमजीत पम्मी, बलविंद्र ठाकुर, डीआर चंदेल, जसवंत ठाकुर, ईशरो राणा, रेखा रानी, मीना गुप्ता, संजीव कौशल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।