फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over himachal govt budget 2016

नेता प्रतिपक्ष धूमल ने बजट को बताया छलावा

Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over himachal govt budget 2016
शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से पेश किए गए बजट को छलावा बताया है। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास भत्ता देने की बात कही थी, इसी के बूते पार्टी सत्ता में आई लेकिन सरकार ने बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछली साल बेरोजगारों की संख्या 10 लाख बताई थी लेकिन अब 8 लाख के करीब बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से उद्योग पलायन कर रहे हैं। ऐसे में बेरोजगारों की संख्या कैसे घट गई। 

विज्ञापन

धूमल बोले, बजट में केंद्र का है 80.60 फीसदी हिस्सा

prem kumar dhumal statement over himachal govt budget 2016
शिमला में विधानसभा सत्र के लिए जाते नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल व अन्य विधायक। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। विधायक निधि से विकास कार्य कराने के लिए विधायकों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं यह पैसा डी- सेंटर लाइजेशन का तो नहीं। प्रदेश सरकार ने केंद्र की कई योजनाओं के नाम बदल दिए हैं।

इन योजनाओं को मुख्यमंत्री योजना का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि 3 साल बाद पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया है जो नाकाफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में 80.60 फीसदी हिस्सा केंद्र का है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट, शिक्षा के लिए कम बजट उपलब्ध कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed