फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over atal bihari vajpayee

धूमल ने की शिकायत तो अटल जी ने खिलाए दो लड्डू

Fri, 17 Aug 2018 11:07 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 17 Aug 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over atal bihari vajpayee

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जितने लोगों को वह जानते हैं, उनमें बहुत कम वाजपेयी जैसे हैं। कट्टर विरोधी भी वाजपेयी का व्यक्तिगत विरोध नहीं करते हैं। स्वयं वाजपेयी भी किसी पर आक्षेप नहीं करते।

विज्ञापन


आज अगर देश में भाजपा है तो वाजपेयी और आडवाणी की बदौलत। धूमल ने कहा कि 1989 में जब वह पहली बार लोकसभा सांसद बने तो संसद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


1991 में दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता तो उस दौरान वाजपेयी अपनी गोद ली बेटी के साथ मनाली आए हुए थे। उन्हें मुलाकात के लिए मनाली वन विभाग के विश्रामगृह में बुलाया गया। धूमल ने कहा कि वाजपेयी ने अपनी बेटी को मेरा मुंह मीठा करवाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो वाजपेयी ने ठहाका लगाते बेटी से कहा था

prem kumar dhumal statement over atal bihari vajpayee

लेकिन मैंने कहा कि आप चुनाव प्रचार के दौरान हमीरपुर और कांगड़ा को छोड़ (मंडी) पड़ोस में दो जनसभाएं कर गए। लेकिन उनके यहां नहीं आए। तो वाजपेयी ने ठहाका लगाते बेटी से कहा कि धूमल को दो लड्डू खिलाओ, चूंकि जहां वह गए वहां दोनों सीटें भाजपा हार गई।

लेकिन मेरे न आने के बावजूद आप चुनाव जीते हैं। धूमल ने कहा कि 1998 में जब वह मुख्यमंत्री बने तो दिल्ली में प्रधानमंत्री वाजपेयी से मिलने गए। लेकिन वहां प्रधानमंत्री कार्यालय के स्टाफ ने कहा कि आज मुलाकात नहीं हो सकती।

बावजूद वाजपेयी ने उन्हें शाम आठ बजे सूप पर आमंत्रित किया और ऐनी टाइम अप्वाइंटी की सूची में नाम भी लिखवाया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने हिमाचल को अरबों रुपये की स्पेशल ग्रांट और औद्योगिक पैकेज के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed