'ज्यादा हो गई है सीएम वीरभद्र की उम्र, गंभीरता से नहीं लेते बातें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू के घुड़दौड़ में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की उम्र अधिक हो गई है और वह उनकी बातों को गंभीरता (बोदर) से नहीं लेते हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह केस में ही व्यस्त हैं। उनके पास विकास के लिए समय ही नहीं है।
कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ यूपीए सरकार के समय सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। जांच लंबी हो गई है, यह जल्द पूरी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही भुगतना पड़ता है।
Published by Ashok Chauhan
एचआरटीसी कर्मियों को बर्खास्त करना ठीक नहीं
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को कई योजनाओं के लिए बजट मुहैया करवा रही है, लेकिन विकास के नाम पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी अक्तूबर या नवंबर में हिमाचल दौरे पर आएंगे और कई सौगात देंगे।
वीरभद्र सिंह के मंत्री उन्हें और उनके परिवार को बचाने में जुटे हैं। जनता के हितों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि हड़ताली एचआरटीसी कर्मचारियों को बर्खास्त करना सही नहीं है।
सीपीएस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जब तक वीरभद्र सरकार है, तब तक जनता परेशान है। कहा कि वीरभद्र सरकार के राज में विकास थम गया है।
कहा कि हिमाचल में विकास को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में जानबूझ कर विकास कार्यों को रोका जा रहा है। केंद्र से हिमाचल सरकार को हर संभव सहायता मिल रही है।