हाइवे की घोषणा के बाद अब इसकी डीपीआर का खर्चा भी उठाएगी केंद्र सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे को केंद्र से 45 नए नेशनल हाइवे, धर्मशाला-शिमला फोरलेन और 11 पुलों की स्वीकृति मिलने के बाद एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश को मिले इन नए एनएच की डीपीआर आउटसोर्स पर बनेगी। इस पर होने वाला खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।
ब्लैक स्पॉट को ठीक करने का खर्चा भी केंद्र सरकार उठाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मांग पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह आश्वासन दिया है। वीरवार को सर्किट हाउस हमीरपुर में प्रेसवार्ता में प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश में नए एनएच की घोषणा कर प्रदेश वासियों को अच्छे दिनों का तोहफा दिया है।
आजादी से अब तक जितने भी एनएच प्रदेश को मिले, वे सभी एनडीए की सरकार में मिले। 1998 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी प्रदेश को पांच नए एनएच मिले। इनमें शिमला-मटौर, जालंधर-मंडी, स्वारघाट-पिंजौर, अंबाला-पंचकूला-नाहन पांवटा, लाल ढांक-हाटकोटी-जुब्बल कोटखाई शामिल हैं।
धूमल ने फिर कांग्रेस को लिया निशाने पर
धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार नई सड़कें तो दूर पुरानी सड़कों की हालत तक नहीं सुधार पाई है। जिस तरह प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को गति मिली थी, उसी तरह अब सरकार इन नए एनएच के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द निपटाए।
धूमल ने राज्य चुनाव आयुक्त को बदलने पर सवाल उठाया कि ऐसे अधिकारी को सरकार ने चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है, जिस पर पूर्व डीजीपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि अगर भविष्य में निर्णय गलत हुए तो विरोध होगा।
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हमीरपुर में हुए जोरदार स्वागत पर धूमल ने कहा कि यह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं। उनके साथ जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, मीडिया सह प्रभारी डा. आदित्य पुरी, अंकुश दत्त शर्मा और अजय शर्मा भी मौजूद रहे।