{"_id":"f09a423a9de83f40caa1b553d6446be3","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-hp-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रधानों के अधिकार खत्म करना चाहती है सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रधानों के अधिकार खत्म करना चाहती है सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने आरोप लगाया कि कि प्रदेश सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार छीन कर लोकतंत्र की रीढ़ कही जाने वाली पंचायती राज प्रणाली को ही पंगु बनाने पर तुली हुई है। भाजपा के सत्ता में आने पर पंचायत प्रतिनिधियों के वित्तीय एवं विकास से संबंधित अधिकारों को यथावत बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
देहरा मंडल के भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के बाद धूमल ने कहा कि 13वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषदों, पंचायत समितियों तथा प्रधानों के माध्यम से पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए 50, 30 और 20 प्रतिशत की धनराशि खर्च की जाती थी। लेकिन, प्रदेश सरकार की ओर से जिला परिषदों तथा पंचायत समितियों के अधिकारों पर अंकुश लगाने के बाद अब प्रधानों के वित्तीय अधिकारों पर भी कैंची चलाने की सुगबुगाहट हो रही है।
विज्ञापन
लोग पीलिया की चपेट में, मंत्री शिमला से गायब
धूमल ने शिमला में दूषित पेयजल की आपूर्ति को लेकर आईपीएच विभाग के अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र विशेष के अधिकारियों को बचाने के लिए उनका सिर्फ स्थानांतरण कर रही है जबकि अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि शिमला के लोग पीलिया से ग्रस्त हैं और मंत्री शिमला से बाहर प्रवास पर हैं।
विज्ञापन