{"_id":"5834391e4f1c1b282413b0c1","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-currency-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले, काला धन रखने वाले ही कर रहे ज्यादा शोर शराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले, काला धन रखने वाले ही कर रहे ज्यादा शोर शराबा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को ठियोग के एक धार्मिक आयोजन में भाग लेते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति की आस्था एवं धार्मिक प्रवृति के कारण ही आज हमारा समाज खड़ा है और समाज निर्माण में महिलाओं की एक महती भूमिका सदैव रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कालेधन को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो साहसिक कदम उठाए हैं। इसके बाद काला धन रखने वाले ही सबसे ज्यादा शोर खराबा कर रहे हैं। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश में कालेधन की समानांतर अर्थव्यवस्था के कारण आज आतंकवाद और माफिया अपनी समानांतर सरकार चलाते हैं और नशा कारोबारी, ड्रग्स माफि या कालेधन के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को दूषित करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
देश की 85 प्रतिशत जनता प्रधानमंत्री के इस कदम की प्रशंसा कर रही है। जब भी कोई नई व्यवस्था खड़ी होती है तो थोडी़ बहुत समस्या आना स्वाभाविक होता है, लेकिन देशहित में उठाया गया यह कदम भारत निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने समस्त जनता से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को जन अभियान बनाएं।
विज्ञापन
कालेधन को समाप्त करने का बीड़ा हर देशभक्त को उठाना चाहिए, ताकि देश में गंदगी की भी सफाई हो। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, पूर्व विधायक राकेश वर्मा, तेजवंत नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीपनी भारद्वाज, नरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय श्याम, ठियोग मंडल अध्यक्ष दीपराम वर्मा, बीडीसी चेयरमैन मदन लाल वर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा शांता शर्मा, ज्ञान सिंह चंदेल, पार्षद गण सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।