{"_id":"b4d43385158290ad1ede51a760fc9cec","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-congress-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कारगुजारियों को सामने लाएं : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की कारगुजारियों को सामने लाएं : धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक सोमवार को हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बैठक के समापन अवसर पर पदाधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर फैसला जब भी हो और जो भी हो, उसका इंतजार छोड़कर कांग्रेस सरकार के गलत कार्यों के पर्दाफाश के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार कार्य करना होगा, ताकि सरकार की कारगुजारियों को जनता के सामने लाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी, तभी पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस सरकार की असफलताओं का फायदा निश्चित तौर पर भाजपा को मिलेगा। इसके साथ-साथ पार्टी नेतृत्व को यह तय करना होगा कि पार्टी का हर पद पर सशक्त उम्मीदवार चुनाव लडे़।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय व्यक्तिगत दुराग्रहों से परे हटकर पार्टी के समर्थित सशक्त उम्मीदवार को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर लड़ना होगा। धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रति जनता में इस समय भारी आक्रोश है और इसका फायदा निश्चित तौर पर भाजपा को मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री रणधीर शर्मा, राजीव बिंदल, विपन परमार मौजूद रहे।