फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Statement on BJP Ticket Distribution in Vidhan Sabha Election.

धूमल बोले, टिकट आवंटन में नहीं चलेगा तेरा-मेरा

Tue, 08 Nov 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर) Updated Tue, 08 Nov 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Statement on BJP Ticket Distribution in Vidhan Sabha Election.

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विस चुनाव मार्च 2017 में होने की पूरी संभावना है। जिसके लिए भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा जीतने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी। साफ किया कि टिकट आवंटन में कोई मेरा-तेरा वाली नीति नहीं अपनाई जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश में 50 से अधिक उम्मीदवारों के साथ विधानसभा पहुंच कर सरकार बनाएगी। देश में मौजूदा अव्यवस्था के लिए दोषी अढ़ाई वर्ष की मोदी सरकार पर प्रश्न उठा रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन 40 वर्षों से लंबित था। जबकि आजादी के बाद लगभग 55 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही।
विज्ञापन


इन वर्षों में उन्हें पूर्व सैनिकों का कोई ख्याल नहीं आया। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार खून की दलाली कर रही है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री सर्जिकल स्ट्राइक पर ही सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यही लोग पूर्व सैनिक की आत्महत्या करने पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। जो कांग्रेस की घटिया सोच को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में स्थापित होने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का एमओयू साइन हो चुका है। यह 2009 से लंबित था। जल्द इसका कार्य शुरू हो जाएगा।


सरकार द्वारा 15 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों को बंद करने का प्रस्तावित फैसला स्वागत योग्य है। उनके साथ मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, नरेश बब्बी, प्रेम सागर भारद्वाज, सुरेश ठाकुर, किशोरी लाल इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed