{"_id":"586a59b04f1c1bff511586d1","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-anurag-thakur-removal-from-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर को BCCI अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर पिता धूमल का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर को BCCI अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर पिता धूमल का बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का बीसीसीआई पर दिया गया फैसला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि एक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव पर आया है।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि अनुराग ने तो हमेशा खेलों को बढ़ावा दिया है। क्रिकेट के क्षेत्र में हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। धूमल ने कांग्रेस के नोटबंदी पर की गई टिप्पणियों पर कहा कि इससे देश को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
देश विरोधी ताकतें कमजोर हो रही हैं। कांग्रेस व अन्य राष्ट्र विरोधी दल इसे मुद्दा बना रहे हैं। लेकिन उन्हें राष्ट्रहित की भावना से इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाकर मोदी सरकार का सहयोग करना चाहिए। धूमल ने कांग्रेस के उस आरोप पर पलटवार करते हुए जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर जमीन खरीदने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में पार्टी कार्यालयों के लिए जमीन खरीदने का निर्णय लिया है और इसके तहत ही जमीन खरीदी जाएगी। जमीन कहीं नोटबंदी से पहले ली गई है और अब बाद में भी ली जाएंगी। लेकिन यह सारा लेनदेन बैंक के माध्यम से हुआ है।