फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement

अनुराग पर मीडिया ट्रायल कर रहा विजिलेंस: धूमल

Sun, 16 Nov 2014 09:20 AM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भविष्य कथन भी करने लगे हैं। धूमल की राजनीति खत्म होने संबंधी बयान पर धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जब भी उनके खिलाफ बयान दिया है, उसका हमेशा उल्टा असर हुआ है।

विज्ञापन


इसलिए वे मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हैं। प्रो. धूमल ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। अनुराग ठाकुर पर क्रिकेट स्टेडियम को लेकर चल रहे मामलों पर धूमल ने कहा कि विजिलेंस इस मामले में मीडिया ट्रायल कर रही है। हैरत की बात तो यह है कि विभाग के अधिकारी सामने न आकर इस तरह के बयान जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के पास सोच थी तो उन्होंने प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाकर दिया और कांग्रेस ने झूठे मुकद्दमों के अलावा कुछ नहीं किया। पंचायत चुनाव नजदीक आते देख कांग्रेस एक सोची समझी रणनीति के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे मुकद्दमे दायर किए जा रहे हैं। जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। धूमल ने कहा कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर प्रदेश को गुमराह किया जा रहा है।

अभी तक मात्र शराब की कंपनी का प्रपोजल

prem kumar dhumal statement

मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री आंकड़ो में हजारों करोड़ के निवेश की बात कर रहे हैं, जबकि सरकार के पास अभी तक एक शराब की फैक्ट्री का प्रपोजल है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार के दो साल पूरे होने के बावजूद पीटीए के लिए नीति क्यों नहीं बन पाई है।

सरकार की उपस्थिति सिर्फ तबादलों में दिख रही है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, कर्मचारी एवं पेंशनर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा भी मौजूद रहे।

धूमल ने कहा कि केंद्रीय यूनिवर्सिटी पर हमेशा कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया है। भाजपा के समय जब सीयू कांगड़ा के लिए स्वीकृत हुई थी तो हमने कहा कि बैजनाथ से जसूर तक कहीं भी इसे स्थापित कर दिया जाए।

लेकिन कांग्रेस ने तब केंद्र से इस मामले को लटकवा दिया और अब प्रदेश में कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। वहीं, नेरचौक में स्थापित ईएससीआई अस्पताल के मुद्दे पर धूमल ने कहा कि कोड ऑफ कंडक्ट के दिन इसका उद्घाटन करने वाली कांग्रेस अब क्यों कह रही है कि केंद्र ने इसका काम रोक दिया है। अगर उद्घाटन हो गया तो काम रोकने वाली बात कहां से आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed