{"_id":"429ad0b629ade615fb4cd89702b8b0b2","slug":"prem-kumar-dhumal-said-that-municipal-council-election-will-be-on-party-symbol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव पर पूर्व सीएम का बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव पर पूर्व सीएम का बड़ा ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो नगर निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर करवाए जाएंगे। 2010 में जब उनकी सरकार सत्ता में थी तो निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर करवाए गए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार को यह चुनाव पद्धति सही नहीं लगी और इसे बदल दिया। धूमल ने कहा कि पार्टी सिंबल और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर न होने से सौदेबाजी बढ़ी। जीते हुए जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त होने की संभावना भी रहती है।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि इस बार सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और भारी दबाव के बावजूद जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पंचायत समिति, जिला परिषद और नगर निकाय सदस्यों को कई प्रकार के प्रलोभन दिए।
विज्ञापन
हमीरपुर और चंबा के भटियात में जिस तरह भाजपा ने जिला परिषद, पंचायत समिति और निकाय के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर विजय हासिल की है, उससे साबित हो गया है कि जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। इन चुनावों में कुछेक अधिकारियों ने अपनी सारी सीमाएं लांघ कर सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्य किए हैं। ऐसे अधिकारियों को समय आने पर हिसाब देना होगा।
नाहन में बीडीसी सदस्य के अपहरण को धूमल ने निंदनीय घटना बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायत तथा निकाय चुनावों में जनादेश मिला है, उससे उम्मीद है कि आने वाले विस चुनावों में भी भाजपा को जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा।