फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal met governor kalyan singh.

शिकायत लेकर फिर राज्यपाल के पास पहुंची भाजपा

Fri, 13 Mar 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Mar 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal met governor kalyan singh.

भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की घटना की न्यायिक जांच करवाकर दोषियों को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करने की मांग को लेकर कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा नेता राज्यपाल से राजभवन में मिले और ज्ञापन सौंपा। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने राज्यपाल को 29 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए हमले में अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा कोई  कार्यवाही न करने के बारे में भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जांच पूरी होने से पहले ही अपने बेटे, जो युकां अध्यक्ष भी है व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से मीडिया के माध्यम से क्लीन चिट दे दी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को उस घटना के लिए दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार का रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न ही वह भाजपा कार्यालय में हुए हमले की जांच करके उसकी ठीक रिपोर्ट देंगे इसलिए भाजपा के विधायक दल ने राज्यपाल से मांग की कि इस हमले की न्यायिक या सीबीआई से जांच करवाई जाए और प्रदेश की इस जन विरोधी, अलोकतांत्रिक सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।


यदि सरकार 31 मार्च तक भाजपा कार्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पूर्वनियोजित हमले पर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही नहीं करती है तो भारतीय जनता पार्टी जन आंदोलन करेगी। उधर, कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि पहले मामले की जांच करवाकर इसके कानूनी पहलू देखे जाएंगे उसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed