फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal hits out at congress leaders

कांग्रेस की गुटबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने साधा निशाना

Sun, 01 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal hits out at congress leaders

कांग्रेस पार्टी में कोई भेड़ तो कोई शेर हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस की गुटबाजी पर निशाना साधते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल गुटबाजी में बीत गया है। चुनावी घोषणा पत्र में जो बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था, चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं किया है। 

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में कोई जेसीसी की बैठक नहीं हुई। चार साल बाद हुई तो ऐसा माहौल बनाया गया कि कर्मचारियों को न जाने कितनी सौगातें मिलेंगी, लेकिन बैठक में महज दो फीसदी डीए दिया गया। इतना ही नहीं रोजगार के नाम पर भी सरकार ने झूठे आंकड़े पेश किए।
विज्ञापन


वर्ष 2014 से 2016 तक महज साढ़े ग्यारह सौ लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया गया। इनमें भी किन्नौर और सिरमौर जिला का कोई युवा शामिल नहीं है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों और विद्या उपासकों, पैरा टीचर आदि की संख्या में भी कमी हुई है। वहीं अराजपत्रित अधिकारियों की संख्या 2013-14 में दस हजार 81 थी, जो वर्ष 2014-15 में बढ़कर दस हजार 364 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 193 क्लास वन, 82 क्लास टू और आठ क्लास थ्री अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या घटने के साथ ही उनको मिलने वाली सुविधाएं भी कम हो गई हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता ने नए साल से कांग्रेस को सत्ता से

बाहर कर प्रधानमंत्री के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को कांग्रेस मुक्त हिमाचल के रूप में साकार करने का पूरा मन बना लिया है। विस क्षेत्र भोरंज के उपचुनावों पर धूमल ने कहा कि पार्टी हाईकमान जो टिकट फाइनल करेगी, उसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान आदि मौजूद रहे।

लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन नहीं कर रहे वीरभद्र: सत्ती

prem kumar dhumal hits out at congress leaders

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लोअर अरनियाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि दूसरों को आंखें दिखाने से पहले वीरभद्र को अपने गिरेबां में में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा नुकसान स्वयं वीरभद्र कर रहे हैं और ईमानदार हिमाचल को भ्रष्टाचार से कलंकित किया जा रहा है।

अपनी पार्टी के नेता हों या विपक्ष वीरभद्र सदैव रजवाड़ाशाही की भाषा से डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम को समझ लेना चाहिए कि अब उनके दिन लद चुके हैं। खुदा वीरभद्र को उनके गुनाहों के लिए माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि चार साल में प्रदेश का नुकसान करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है।

एक भी उपलब्धि प्रदेश सरकार प्राप्त नहीं कर पाई है। सत्ती ने कहा कि उम्र और अनुभव में वरिष्ठ होने के बावजूद वीरभद्र सिंह अनुभवी होने जैसी कोई बात नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तथ्यों सहित चार्जशीट दी है। राज्यपाल को इस चार्जशीट की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवानी चाहिए।

क्योंकि प्रदेश सरकार ने न तो पहले चार्जशीट की जांच की है और न ही इस चार्जशीट की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अपने अधीन तीन विश्वविद्यालयों की जांच करवाएं। सत्ती ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर हर आरोप की गहनता से जांच करवा सही जगह पहुंचाएगी।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान अशोक धीमान, मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलिया, महामंत्री तिलकराज सैनी, सुरजीत सैनी, मनोहर लाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सोहन लाल, डॉ. दर्शन, बक्शी, रमेश, अनिल, अशोक, बलविंद्र कौर, कृष्णा देवी, दशमेश कौर, संतोष सैनी, राजेंद्र कौर, जीत कौर, प्रेम सैनी, जागीर सैनी, रणवीर सैनी, अजीत, रजत, विक्रम, रोबिन, सरवन, कुलभूषण, चंद्रगुप्त, राजकुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

लोअर अरनियाला में सतपाल सत्ती के कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान आत्मा राम सैनी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ राज कुमार कुटलैहड़िया, नसीब चंद, अश्वनी सैनी, रमेश सैनी, धर्मपाल सैनी, राधा सैनी और सतनाम सिंह को भी भगवा पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed