फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Critisize HP Govt on Snowfall Management Issue.

धूमल बोले- आपदा में सरकार के हाथ खड़े, एम्स पर भी दिया बयान

Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Critisize HP Govt on Snowfall Management Issue.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन पर हाथ खड़े कर चुकी है। बर्फबारी के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, सड़क और पेयजल सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। संपर्क सड़कें खराब होने से सैकड़ों बस रूट बंद हैं।

विज्ञापन


कुछ क्षेत्रों में पहली बर्फ बारी से विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। लोग बिजली कटों से लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि नाकामी को छुपाने के लिए सरकार दोषारोपण की राजनीति को अपना हथियार बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


एम्स के लिए पैसों का आवंटन तो तब होगा, जब सरकार भूमि संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा करेगी। प्रदेश स्तर पर हो रही लापरवाही के लिए केंद्र सरकार को कोसना निंदनीय है। 61 राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से पूर्व डीपीआर तैयार करने को ही सरकार को लगभग 229.60 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन सरकार डीपीआर बनाने में ही असफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार को केंद्र सरकार 1500 करोड़ से अधिक धन दे चुकी है। इन्हें खर्च नहीं किया जा सका है। कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को 61 नए राजमार्ग जिसके तहत 3900 किमी सड़क बनेगी और लगभग 60 हजार करोड़ खर्च होंगे।

चंबा, हमीरपुर और नाहन में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को 600 करोड़, रेलवे विस्तारीकरण को 565 करोड़, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बद्दी में 107 करोड़ से टूल रूम और 50 करोड़ से सीआईपीईटी केंद्र जैसी कई अन्य योजनाओं के लिए धन का प्रावधान किया है।

सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के बीच लेकर जाएगी भाजपा

Prem Kumar Dhumal Critisize HP Govt on Snowfall Management Issue.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा प्रदेश के 73 संगठनात्मक मंडलों में चार्जशीट पर चर्चा कर कांग्रेस की पोल खोलेगी। मंगलवार को ऊना में जारी बयान में सत्ती ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध तथ्यों सहित दो चार्जशीट तैयार कर सौंपी है। इसमें गंभीर आरोप सरकार पर लगाए गए हैं। कहा कि चार्जशीट पर कार्रवाई करने का साहस न तो प्रदेश सरकार दिखा पाई है और न ही कांग्रेस नेता इस पर जवाब दे पाए हैं। कहा कि आरोपों की सच्चाई के चलते ये नेता चुप हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए एक से 15 फरवरी तक हर विस क्षेत्र में चार्जशीट पर चर्चा कार्यक्रम होंगे। इससे जनता भ्रष्टाचार के कारनामों के बारे में जान पाएगी, वहीं सरकार के विरुद्ध जनमत तैयार किया जाएगा। कहा कि भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती दी है, चार्जशीट पर कभी भी कहीं भी बहस की जा सकती है।

मुख्यमंत्री के चार्जशीट को रद्दी की टोकरी में फेंकने की बात कहने भर से आरोपों को झुठलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री चार्जशीट की निष्पक्ष जांच करवाएं। कहा कि मुख्यमंत्री रजवाड़ाशाही मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए कभी भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करते है तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हैं। सत्ती ने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनावों में मिशन 50 प्लस को सफल बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed