फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal challenge to cm virbhadra singh.

धूमल ने सीएम वीरभद्र सिंह को दी खुली चुनौती

Sun, 11 Oct 2015 10:47 AM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal challenge to cm virbhadra singh.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को देहरा में पत्रकार वार्ता में कहा कि लंबे समय से वीरभद्र सिंह यह कहते आ रहे हैं कि उनके पास धूमल की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा है लेकिन वह कभी भी इसे सार्वजनिक नहीं करते। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि एफिडेविट देकर सामने आएं, ताकि उन्हें भी अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी मिल सके।

विज्ञापन


एक तरफ वीरभद्र सिंह कहते हैं कि धूमल का कोई वजूद नहीं है, दूसरी ओर वह आरोप लगा रहे हैं कि उनके खिलाफ सीबीआई की जांच धूमल के कहने पर हुई है, जो उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। वहीं नादौन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव होने की पूरी संभावना है। जिस प्रकार देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है, वैसे ही अगले वर्ष तक हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

जनता को धमका रहे सीएम के राइट हैंड मंत्री

prem kumar dhumal challenge to cm virbhadra singh.

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रितु सेठी ने कहा है कि प्रदेश की जनता को सीएम वीरभद्र सिंह के राइट हैंड मंत्री धमका रहे हैं और हाथ काटने तक की बात कर रहे हैं। यह आरोप रितु सेठी ने शनिवार को शिमला के एक होटल में पत्रकारवार्ता में लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मौजूदा सीबीआई कार्रवाई के बाद इस्तीफे की मांग की।

सेठी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धूमल के घर पर छापामारी करने से पहले सीएम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सामना करें। प्रदेश सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं तो सरकार कैसी होगी? अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।

नेता का नाम लिए बगैर लगाया यौन शोषण का आरोप
रितु सेठी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने एक महिला से यौन शोषण किया है, मगर इस बारे में अभी तक सरकार ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। सीएम कार्यालय से इस बारे में आरटीआई से जानकारी मांगी गई, तब भी इसका वाजिब जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोर्चा पीड़ित महिला के साथ खड़ा है। आने वाले दिनों में इसका विस्तृत खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed