फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Announce that BJP Will End RUSA System.

धूमल का बड़ा एलान, सत्ता में आते ही सबसे पहले खत्म करेंगे रूसा

Tue, 28 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Tue, 28 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Announce that BJP Will End RUSA System.

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद सबसे पहले रूसा प्रणाली को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि रूसा प्रणाली में खामियों के कारण महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन माफिया, शराब व ड्रग माफिया से प्रदेश शर्मसार है। धूमल ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को देवदार के पौधे भी झाड़ियां नजर आ रही हैं। तारादेवी में 480 पौधे काटे गए।
विज्ञापन


विधानसभा में मामला गूंजा तो जांच रिपोर्ट में कहा गया कि वहां तो झाड़ियां थीं। मुख्यमंत्री जगह-जगह बिना बजट की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रणधीर शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, रविंद्र सिंह रवि, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पार्षद अशोक मेहरा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर आरोप लगाए, उसी को बनाया प्रत्याशी: रणधीर
संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रणधीर शर्मा ने बिना नाम लिए सुजानपुर के एक नेता को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में सुजानपुर के एक नेता का नाम अपनी चार्जशीट में शामिल कर जांच की बात कही थी। लेकिन सत्ता में आते ही उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा में प्रत्याशी बना दिया।


अब वह कांग्रेस के लिए दूध के धुले हो गए। उन्होंने कहा कि धूमल के नेतृत्व में दोबारा बीजेपी सरकार बनेगी। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री ने बसों की खरीद में घोटाला किया है। चार वर्ष के कार्यकाल में एचआरटीसी में न कंडक्टर न ड्राइवर की भर्ती हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed