फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal and rajinder rana file nomination on the same day

विस चुनावः सुजानपुर में गुरु-शिष्य आमने सामने, एक साथ भरेंगे नामांकन

Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal and rajinder rana file nomination on the same day

जिला हमीरपुर में सुजानपुर से इस बार विधानसभा चुनाव में गुरु-शिष्य आमने सामने है। यही नहीं दोनों एक साथ ही नामांकन भी भरेंगे। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से गुरु और शिष्य एक साथ नामांकन पत्र भरेंगे। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रो. धूमल ने अपने चुनावी नामांकन को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। 23 अक्तूबर को आखिरी दिन सुजानपुर निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरेंगे। व
विज्ञापन


हीं राजनीति में धूमल के शिष्य रहे राजेंद्र राणा ने भी 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र भरने की घोषणा कर दी है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन सुजानपुर कांग्रेस से टिकट को लेकर राजेंद्र राणा पूरी तरह आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धूमल ने किया रोड शो

prem kumar dhumal and rajinder rana file nomination on the same day

राजेंद्र राणा दिल्ली गए हुए थे और सोमवार देर रात को सुजानपुर वापस पहुंचे। मंगलवार को राजेंद्र राणा ने अपने चुनावी हल्के में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। उन्होंने मंगलवार को करीब एक दर्जन पंचायतों में जनसंपर्क कर जनता से वोट मांगे। 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी सोमवार रात करीब नौ बजे अपने निवास स्थान पर पहुंचे हैं। मंगलवार सुबह धूमल ने भी अपने गृह क्षेत्र से रोड शो करते हुए टौणीदेवी, बजरोल से होते हुए सुजानपुर पहुंचे। नरेंद्र ठाकुर 21 अक्तूबर को हमीरपुर में रोड शो करेंगे और नामांकन भरेंगे।



 

prem kumar dhumal and rajinder rana file nomination on the same day

​वहीं विधानसभा क्षेत्र नादौन से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ने सोमवार को समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर कैप्टन हरदयाल सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

सोमवार सुबह नादौन बस अड्डा के निकट भाजपा कार्यकर्ता व नेता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और एक जुलूस के साथ स्थानीय बाजारों में से होते हुए रामलीला मैदान के निकट सभा स्थल तक पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ विजय अग्निहोत्री ने अपना नामांकन पत्र उपमंडल निर्वाचन अधिकारी अमित मेहरा के समक्ष दाखिल किया।

नामांकन भरने के बाद विजय अग्निहोत्री ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की बदौलत ही उन्हें टिकट मिला है और वह अपनी जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। अग्निहोत्री ने पार्टी का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि गत पांच वर्षों में आम लोगों के काम नहीं हो पाए।

इसका जवाब लोग देने को तैयार हैं। वीरभद्र सरकार के समय कानून व्यवस्था चरमरा गई। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में कांग्रेस सरकार नाकाम रही। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल प्रभारी अजय शर्मा, नादौन मंडल प्रधान भवानी सिंह, चंदू लाल चौधरी, डॉ. नरेश, अनिता ठाकुर, हुकम सिंह बैंस, पवन शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सीपीएस 20 को भरेंगे नामांकन
विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक 20 अक्तूबर को दिल्ली से बड़सर पहुंचेंगे। जिला महासचिव पवन कालिया ने कहा कि स्वागत समारोह के बाद विधायक आईडी लखनपाल एसडीएम कार्यलय मैहरे में सुबह साढ़े 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed