फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal allegation on cm virbhadra singh

कोर्ट में गुजरता है सीएम वीरभद्र सिंह का वक्त : प्रेम कुमार धूमल

Mon, 30 Oct 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Mon, 30 Oct 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal allegation on cm virbhadra singh

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश में चल रही है और केंद्र के बाद अब प्रदेश में भाजपा सत्तासीन होने जा रही है।  मटौर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी पत्नी को भी लोकसभा चुनाव में नहीं जीता सके थे। 

विज्ञापन


बेरोजगारों को भत्ता देने के नाम पर युवाओं से मजाक किया गया। सेवानिवृत्त परिवहन पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है। प्रदेश के मुखिया का अधिकतर समय न्यायालय में ही गुजरता है। 
विज्ञापन


तो ऐसे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सीएम हर जगह कहते फिर रहे हैं कि भाजपा ने झूठे मामले बनाए हैं, जबकि सत्य यह है कि उन पर मामला उस वक्त बना था जब वीरभद्र यूपीए सरकार में केंद्र में मंत्री थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने पीएम बनने के बाद हिमाचल को 66 नेशनल हाईवे दिए , जिन पर 70 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 70 फीसदी वायदे नहीं किए पूरे
शिमला। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस के झूठ अब कांग्रेस पर ही भारी पड़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में 222 वायद किए थे, लेकिन इनमें से 70 फीसदी वायदों को कांग्रेस ने पूरा किया जबकि 115 वायदे ऐसे हैं जिन्हें कांग्रेस सरकार ने नजर अंदाज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed