फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Chand Dharma is elected unopposed as joint secretary of hp Secretariat employees union

प्रेम चंद धर्मा निर्विरोध चुने गए सचिवालय कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव

Thu, 13 Jun 2019 09:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Prem Chand Dharma is elected unopposed as joint secretary of hp Secretariat employees union

राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ का प्रेम चंद धर्मा को निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया है। गुरुवार को आठ उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए। संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे चार उम्मीदवारों में से तीन के नाम वापिस लेने पर प्रेम चंद धर्मा का चयन निर्विरोध हुआ। अब छह पदों के लिए 29 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। 20 जून को सचिवालय परिसर में कर्मचारी संघ का चुनाव होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जसवाल ने बताया कि नामांकन पत्र वापिस लेने के आखिरी दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापिस लिए। अब अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह, जगत राम वर्मा, महेश कुमार, राजेश कुमार कपिल और संजीव शर्मा में मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चानन मेहता और कमलजीत सिंह में सीधा मुकाबला होगा।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह, रोहित मेहता, रमन शर्मा और आशा ठाकुर में चुनाव होगा। महासचिव पद के लिए कमल कृष्ण शर्मा, राजेंद्र सिंह और राजेश धीमान भिड़ेंगे। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र मोहन और कुशल चंद ठाकुर में मुकाबला होगा। कार्यकारिणी सदस्य बनने के लिए सबसे अधिक 13 उम्मीदवारों दिनेश कुमार, अमर सिंह,  दीपिका ठाकुर, राकेश भारद्वाज,  विनोद कुमार,  चुन्नी लाल, संजय कुमार, रमेश चंद, कृष्णा ठाकुर, बलदेव कुमार, रूप लाल मित्र, सोनिया मेहता और महेंद्र कुमार में चुनाव होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जसवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से अरविंद कुमार शर्मा ने नाम वापिस लिया। संयुक्त सचिव पद से प्रताप सिंह, रमन शर्मा, आशा ठाकुर और कोषाध्यक्ष पद से प्रताप सिंह व रमन ने नाम वापिस लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed