{"_id":"69eb83e9e0c06d88390bded8","slug":"pregnant-women-will-have-to-undergo-treatment-at-igmc-for-the-first-three-months-and-then-at-knh-shimla-news-c-19-sml1002-710948-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गर्भवतियों को पहले तीन माह आईजीएमसी \nऔर फिर केएनएच में कराना पड़ेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गर्भवतियों को पहले तीन माह आईजीएमसी और फिर केएनएच में कराना पड़ेगा उपचार
विज्ञापन
खास
गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के बाद महिलाओं को परेशानियां बढ़ीं, केएनएच के विभाजन के बाद खाने पड़ रहे हैं धक्के
गर्भवती होने के बाद गायनी उपचार की पड़ती है जरूरत
आदित्य सोफत
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट पर अब गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। गर्भवती होने पर पहले तीन माह महिलाओं को आईजीएमसी जाना होगा। इसके बाद केएनएच में उपचार के लिए महिलाओं को चक्कर काटने पड़ेंगे। पहले महिलाओं को केएनएच में ही प्रसूति और गायनी रोगों का उपचार मिल जाता था लेकिन अब महिलाओं को इधर-उधर धक्के खाने पड़ रहे हैं। दरअसल प्रदेश सरकार ने गायनी ओपीडी आईजीएमी और प्रसूति विभाग केएनएच में रखा है।
केएनएच से विभागों के विभाजन के बाद से महिलाओं को दिक्कतें आ रही है। वहीं महिलाओं की भागदौड़ भी बढ़ गई है। गर्भवती महिलाएं भी अब असमंजस में हैं कि कब कौन से अस्पताल में जांच के लिए जाएं। बताया जा रहा है कि जब महिला गर्भधारण करती है तो उस दौरान होने वाले टेस्ट के लिए उन्हें केएनएच आना पड़ता है। गायनी संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए महिलाओं को गायनी उपचार की जरूरत पड़ती है। अब दोनों ही विभाग अलग-अलग हो गए हैं। इसके बाद से कभी महिलाएं आईजीएमसी तो कभी केएनएच आ रही हैं। वहीं महिलाएं भी बार-बार दावा कर रही हैं कि दोनों विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। फिर भी गायनी ओपीडी को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। एक अप्रैल से गायनी ओपीडी केएनएच से आईजीएमसी शिफ्ट कर दी है। पहले तो दोनों जगहों में ओपीडी चलाई जा रही थी लेकिन 16 अप्रैल से ओपीडी और वार्ड को पूरी तरह से आईजीएमसी में शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद से लेप्रोस्कोपी ऑपरेशन भी अभी शुरू नहीं हो पाए हैं। अब गर्भवती महिलाएं असमंजस में आ गईं हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरूरत
गर्भधारण के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरूरत तीन माह तक नियमित जांच के लिए रहती है। इस दौरान एचबी, टीएलसी, डीएलसी और बच्चे की ग्रोथ की जांच होती है। इसके बाद ही प्रसूति विभाग में महिलाएं जांच करवाती हैं। एक ही छत के नीचे दोनों सुविधाएं मिल जाएं तो किसी भी प्रकार की दिक्कत का महिलाओं को सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं डॉक्टरों की एसोसिएशन सेमडीकोट के सदस्यों ने कहा कि अस्पताल को दो भाग में बांटना गलत है। ऐसे में महिलाएं और स्टाफ ही परेशानी में है। गर्भवती महिलाओं को एक जगह से दूसरी जगह उपचार के लिए आना पड़ रहा है यह पूरी तरह से गलत है। इसी कारण मांग की जा रही है कि केएनएच में ही विभागों को रखा जाए।
विज्ञापन
कोट...
महिलाओं के साथ प्रदेश सरकार गलत कर रही है। गायनी और प्रसूति विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट किया है तब से महिलाएं भागदौड़ में लगी हुई हैं। गर्भधारण के बाद महिलाओं को आराम के बजाय जांच में इधर-उधर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। महिला गर्भधारण पर होने वाले टेस्ट के लिए उन्हें केएनएच में हो रहे हैं। इसके बाद महिलाओं को गायनी से संबंधित जांच के लिए आईजीएमसी जाना पड़ रहा है।
-फालमा चौहान, महासचिव, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति