फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pregnant woman's death in mandi himachal

गर्भवती महिला की मौत मामले में बड़ा खुलासा

Thu, 20 Nov 2014 09:57 AM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman's death in mandi himachal

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोनल अस्पताल मंडी में करीब नौ महीने पहले सरकाघाट इलाके की महिला की सीजेरियन प्रसव के दौरान मौत की जांच पूरी हो गई है।

विज्ञापन


महिला की मौत सब स्टेंडर्ड बेहोशी की दवा से हुई थी। दवा में एल्कोहल कम पाया गया है। इसका खुलासा कोलकाता लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है।

मामले के जांच अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है।

सीएमओ को सौंपी गई रिपोर्ट

pregnant woman's death in mandi himachal

सीएमओ मंडी डॉ. डीआर शर्मा ने बताया कि लैब रिपोर्ट में बेहोशी की दवा का सैंपल सब स्टेंडर्ड पाया गया है। मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रसव के दौरान मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पर सीएमओ मंडी ने जांच बैठाकर सभी दवाएं सील कर दी थी।

इसके बाद सील किए गए सैंपल को जांच के लिए कोलकाता लैब में भेजा गया। यहां पर जांच के बाद दवाईयों के सब स्टेंडर्ड होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed