फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pregnant woman died in pangi chamba 102 ambulance not provided

नहीं मिली 102 एंबुलेंस सेवा, गर्भवती ने तड़प तड़पकर तोड़ा दम

Sat, 04 Aug 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (पांगी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (पांगी) Updated Sat, 04 Aug 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman died in pangi chamba 102 ambulance not provided

जनजातीय क्षेत्र पांगी में 102 एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से एक गर्भवती की बीच रास्ते में मौत हो गई। घाटी में आठ महीने से 102 एंबुलेंस खराब पड़ी है, जिसे ठीक करवाने में कंपनी प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।  

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान अंजना कुमारी पत्नी मान सिंह निवासी उड़ीन के रूप में हुई है। अंजना को शुक्रवार रात दस बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के देवर राज कुमार ने एंबुलेंस सेवा लेने के लिए 102 टोल फ्री नंबर पर फोन किया। पांगी में नेटवर्क समस्या के चलते आधे घंटे बाद फोन मिला।
विज्ञापन


लेकिन फोन पर उन्हें बताया गया कि पांगी में 102 एंबुलेंस सेवा उन्हें नहीं मिल सकती। ऐसा बोलकर फोन काट दिया गया। इसके बाद परिजनों ने आधे घंटे तक कोशिश कर किसी तरह से निजी वाहन का इंतजाम किया। इतने में महिला की तबीयत और बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ठीक नहीं करवा पा रही एंबुलेंस

pregnant woman died in pangi chamba 102 ambulance not provided

महिला को निजी वाहन से 35 किलोमीटर दूर किलाड़ अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव को अस्पताल पहुंचाने की बजाय वापस घर ले आए। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी 102 एंबुलेंस सेवा न मिलने से ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

सिविल अस्पताल पांगी किलाड़ के बीएमओ डॉक्टर महिंद्र सिंह का कहना है कि पांगी में 102 एंबुलेंस खराब पड़ी है। इसे ठीक करवाने के लिए कंपनी प्रबंधन को कहा जा चुका है। अभी तक एंबुलेंस ठीक नहीं हुई है। इसकी वजह से महिलाओं को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर जल्द ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed