फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pre-exam training center will provide coaching for NET, Bank PO

Shimla News: पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र देगा नेट, बैंक पीओ की कोचिंग

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pre-exam training center will provide coaching for NET, Bank PO
18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

बैंक पीओ की कक्षाएं 25 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र नेट, एसएलईटी और बैंक पीओ परीक्षाओं की कोचिंग देगा। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे सामान्य और अन्य एससी, एसटी, ओबीसी, अल्प संख्यक और दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए 18 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।


नेट एसएलईटी की कक्षाएं 20 सितंबर से 30 अक्तूबर तक चलेंगी। बैंक पीओ की कक्षाएं 25 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। पात्र विद्यार्थी पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित अंतिम तिथि से पहले निदेशक के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में निदेशक के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं या विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन स्नातक की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के सूचना पट्ट पर अंतिम तिथि को उपलब्ध करवा दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण 16 सितंबर से शुरू होगा। विद्यार्थी केंद्र के दूरभाष नंबर 0177-2830791 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article