फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pre documentation process will start from March 21 for the candidates who have qualified in Agniveer recruitme

Mandi: अग्निवीर भर्ती में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 21 मार्च से शुरू होगी प्री-डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया

Thu, 20 Mar 2025 04:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेडसमैन में 373 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन
Pre documentation process will start from March 21 for the candidates who have qualified in Agniveer recruitme
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया है कि पड्डल ग्राउंड मंडी में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के अभ्यर्थियों के लिए 18 से 23 नवंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की गई थी। इसमें चयनित उम्मीदवारों की पूर्व दस्तावेजीकरण प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेडसमैन में 373 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर लागइन कर के देख सकते हैं और सेना भर्ती कार्यालय मंडी के सूचना पट्ट पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन



21 मार्च को अग्निवीर सामान्य डयूटी के 60 सफल उम्मीदवारों रोल नंबर 100004 से लेकर 100700 को सेना भर्ती कार्यालय मंडी बुलाया गया है। 22 मार्च को रोल नंबर 100706 से 101675 तक के उम्मीदवारों, 24 मार्च को रोल नंबर101683 से 102437 तक , रोल नंबर 102447 से 103577 तक के उम्मीदवारों को 25 मार्च, रोल नंबर 103589 से 104705 तक के उम्मीदवारों को 26 मार्च और रोल नंबर 104727 से 107377 तक के  सफल 64 उम्मीदवारों तथा रोल नंबर 100019 से लेकर 100122 तक अग्निवीर टेक्निकल उम्मीदवारों तथा अग्निवीर ट्रेडमैन  रोल नंबर 100006 से लेकर 100034 के उम्मीदवारों को प्री-डॉक्यूमेंटेशन के लिए 27 मार्च को मंडी भर्ती कार्यालय बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed