{"_id":"67bc8c319a2fd99c32013eae","slug":"prayer-meeting-held-together-for-primary-and-senior-schools-shimla-news-c-19-sml1001-492043-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्राथमिक और सीनियर स्कूल \nकी एकसाथ हुई प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्राथमिक और सीनियर स्कूल की एकसाथ हुई प्रार्थना सभा
विज्ञापन
लालपानी स्कूल में शुरू हुई नई पहल
दोपहर का भोजन भी इकट्ठे पकाया और परोसा गया
संसाधनों के इकट्ठे उपयोग से घटेगा खर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक वरिष्ठ माध्यमिक और केंद्र प्राथमिक पाठशाला लालपानी शिमला ने नए सत्र के शुरू होने पर सोमवार से ही (रिसोर्स शेयरिंग) उपलब्ध संसाधनों का साझा उपयोग करना शुरू किया है। विभागीय आदेशों के अनुसार दोनों स्कूलों के प्री नर्सरी से लेकर जमा दो कक्षा तक की सुबह दस बजे एकसाथ प्रार्थना सभा करवाई गई।
दोपहर को विद्यार्थियों को दिया जाने वाला भोजन भी एक साथ बनाने के बाद परोसा गया। किसी भी सरकारी प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के स्कूलों में इस तरह से छात्रों का एक साथ गतिविधियों में शामिल होना लंबे समय के बाद देखने को मिला है। शहर के इस सरकारी क्षेत्र के सबसे पुराने स्कूल के निरीक्षण पर बीते दिनों आई उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा नीशा भलूनी ने दोनों स्कूलों को इस तरह एक साथ संसाधनों के इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था। इस पर दोनों स्कूलों ने सोमवार से ही नई व्यवस्था बनाकर इसे शुरू कर दिया।
लालपानी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (ब्वॉयज) में इसी सत्र से विभागों के आदेशों और जारी अधिसूचना के बाद दो शिफ्टों में चलने वाले स्कूल को एक शिफ्ट में दस से चार बजे तक किए जाने से यह संभव हो पाया है। दोनों स्कूलों के परिसर एकसाथ होने से बीते सत्र से ही स्कूल खेल मैदान, सभागार, कंप्यूटर लैब आदि को मिलकर उपयोग करना शुरू कर चुके थे। दोपहर को परोसे गए मिड डे मील में भी केंद्र प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले करीब सौ और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छठी से आठवीं कक्षा तक के करीब तीस विद्यार्थियों का भोजन एकसाथ बना। लालपानी ब्वॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार सोनी और केंद्र प्राथमिक पाठशाला की मुख्य शिक्षिका राज किरण समा ने बताया कि दोनों स्कूलों की सभी गतिविधियां एक साथ करवाई जा रही है। इससे छोटी कक्षा के बच्चों को बड़ों के साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
खेल गतिविधियां भी इकट्ठा करें : उपनिदेशक
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा नीशा भलूनी ने कहा कि सोमवार से लालपानी में शुरू हुई संसाधनों के साझा उपयोग की इस पहल से पूरे जिले के स्कूलों में ऐसी व्यवस्था शुरू किए जाना एक उदाहरण बन गया है। कहा कि इससे सभी सरकारी स्कूलों में बेहतरीन माहौल बनेगा और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार हो सकेगा। इसमें कंप्यूटर लैब, खेल मैदान और सभागार सहित अन्य सुविधाएं एक साथ छात्रों के लिए उपयोग हो सकेगी।