{"_id":"658989f1ac971b4a540b1088","slug":"prayed-for-peace-in-christ-church-on-christmas-shimla-news-c-19-sml1001-279610-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: क्रिसमस पर क्राइस्ट चर्च में \nमांगी की अमन-शांति की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: क्रिसमस पर क्राइस्ट चर्च में मांगी की अमन-शांति की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रार्थना सभा में सैकड़ों लोगों ने की शिरकत
प्रभु यीशु के जन्म पर नाटी डालकर जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। क्रिसमस पर राजधानी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने चर्च में पहुंचकर प्रार्थना की।
क्राइस्ट चर्च में सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रार्थना सभा हुई। इसमें पहली बार महिला पादरी डॉ. विनिता रॉय ने लोगों को प्रभु यीशु मसीह की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु समाज के उत्थान के लिए संसार में आए थे और दबे कुचले लोगों का उद्धार किया। इस दौरान लोगों ने बाइबल पाठ करके और मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। प्रार्थना सभा शुरू होने से पहले चाइम्स बेेल (घंटी) बजाई गई। पांच मिनट तक यह घंटी बजती रही। इस दौरान चर्च में पहाड़ी नाटी का आयोजन भी किया गया। इसमें इसाई धर्म से संबंध रखने वाले लोगों ने नाटी डाली।
प्रार्थना खत्म होने के बाद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद चर्च में भीड़ बढ़ने के बाद मुख्य द्वार से लोगों को प्रवेश दिया गया। पांच मिनट तक प्रार्थना करने के बाद दूसरे गेट से लोगों को बाहर आने दिया। क्राइस्ट चर्च में भगवान यीशु के जन्म का चित्रण झांकी के जरिये दिखाया गया। इसमें प्रभु के जन्म को एक गोशाला में दिखाया है। पादरी डॉ. वीनिता रॉय ने बताया कि सभा में अमन और शांति के लिए प्रार्थना की गई।