फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha singh, sukhvindra Sukhu and Mukesh agnihotri reached Delhi to give feedback on political activities

Shimla: राजनीतिक गतिविधियों का फीडबैक देने दिल्ली पहुंचे प्रतिभा, सुक्खू और मुकेश

Tue, 22 Nov 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 12:00 AM IST
सार

 कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से इन नेताओं की मुलाकात होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Pratibha singh, sukhvindra Sukhu and Mukesh agnihotri reached Delhi to give feedback on political activities
प्रतिभा सिंह व सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों का फीडबैक देने के लिए कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से इन नेताओं की मुलाकात होने की संभावना है। दिल्ली दौरे को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की सूरत में मुख्यमंत्री बनने के लिए लॉबिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली आना-जाना शुरू हो गया है। बीते दिनों पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर चुके हैं। अब प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के दिल्ली जाने से प्रदेश कांग्रेस में राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन


बीते लंबे अरसे से प्रदेश कांग्रेस की धुरी पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में प्रदेश में किसी भी कांग्रेस नेता ने खुलकर मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी नहीं जताई। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद कांग्रेस के कई नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हो गए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने की स्थिति में हाईकमान के समक्ष सर्वमान्य नेता का चयन करना मुश्किल रहने वाला है। आज के दौर में प्रदेश कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। इन सभी गुटों को एक साथ जोड़कर रखना पार्टी हाईकमान के लिए आसान नहीं रहने वाला है। उधर, सोमवार को दिल्ली गए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। एक-दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय नेताओं से इनके मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


 कांग्रेस उम्मीदवारों से मतदान का फीडबैक लेंगे प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला
 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला मंगलवार को हिमाचल कांग्रेस के सभी 68 उम्मीदवारों के साथ अहम बैठक करेंगे। सभी उम्मीदवारों से चुनावों का फीडबैक लिया जाएगा। मंगलवार सुबह 11:30 बजे यह बैठक ऑनलाइन होगी। बैठक में ईवीएम सुरक्षा और मतगणना के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक टिप्स दिए जाएंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मतदान में जनता ने कांग्रेस में पक्ष में जनादेश दिया है। इसमें कोई धांधली न कर सके, इसलिए यह बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में हिमाचल चुनाव नतीजे से पूर्व की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक का नाम काउंटिंग मार्गदर्शन वर्कशॉप रखा गया है। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अलावा सह प्रभारी तेजेंद्र बिट्टू और छत्तीसगढ़ से विनोद वर्मा शामिल रहेंगे। इस दौरान राजीव शुक्ला सभी नेताओं को ईवीएम की सुरक्षा और स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए जरूरी टिप्स देंगे। राजीव शुक्ला अपने सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से चुनाव परिणाम के दिन तक मुस्तैदी से काम करने की अपील भी इस दौरान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed