फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha singh statement - Jairam thakur was busy in his election meetings at government expense

Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- जयराम सरकार सरकारी खर्च पर अपनी चुनावी सभाओं में ही मस्त

Wed, 14 Sep 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Sep 2022 06:36 PM IST
सार

 प्रतिभा सिंह ने कहा कि जयराम सरकार सरकारी खर्च पर अपनी चुनावी सभाओं में मस्त है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। दिनदहाड़े हत्याएं, लूटपाट, मारपीट और महिलाओं के साथ बढ़ते जघन्य अपराधों से देव भूमि शर्मसार हो रही है। 

विज्ञापन
Pratibha singh statement - Jairam thakur was busy in his election meetings at government expense
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जयराम सरकार सरकारी खर्च पर अपनी चुनावी सभाओं में मस्त है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। दिनदहाड़े हत्याएं, लूटपाट, मारपीट और महिलाओं के साथ बढ़ते जघन्य अपराधों से देव भूमि शर्मसार हो रही है। अपराधी आते हैं, किसी को भी गोलियों से भून कर बेखौफ  वापस चले जाते हैं। उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार की प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं रह गई है। कानून के रखवाले भाजपा नेताओं की सुरक्षा में जुटे हैं और अपराधियों को सत्ता पक्ष का पूरा संरक्षण है।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने ऊना में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की दिनदहाड़े गोलियों से निर्मम हत्या पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खुली है। उन्होंने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष पुलिस चौकसी बरतने का आग्रह किया है। हाल ही में गग्गल में लोगों को मुख्यमंत्री का काफिला रोककर उन्हें मारपीट के मामले पर अपनी व्यथा सुनानी पड़ी। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed