फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said There was haste in suspension of rebel MLAs, there will be loss in Lok Sabha elections.

Himachal News: प्रतिभा सिंह बोलीं- बागी विधायकों का नाराज होना जायज, उनकी बात सुननी चाहिए थी

Thu, 29 Feb 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said There was haste in suspension of rebel MLAs, there will be loss in Lok Sabha elections.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन पर जल्दबाजी की गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान हो सकता है। गुरुवार सुबह अपने निजी आवास हॉली लॉज में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि इन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बैठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था।

विज्ञापन


मैंने भी इस बारे में हाईकमान के समक्ष कई बार पक्ष रखा। बीते रोज भी पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा जा चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी। वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed