फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said that Rahul's Bharat Jodo Yatra towards country change

Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से देश बदलाव की ओर

Thu, 19 Jan 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से लोगों का हजूम उमड़ रहा है, उससे लोकतंत्र की मजबूती और देश में आपसी भाईचारा बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said that Rahul's Bharat Jodo Yatra towards country change
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से लोगों का हजूम उमड़ रहा है, उससे लोकतंत्र की मजबूती और देश में आपसी भाईचारा बढ़ रहा है। यह अभियान कांग्रेस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इंदौरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस यात्रा से कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह बड़ा हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। इसके लिए राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदौरा में पार्टी कार्यकर्ता ने जिस गर्मजोशी से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की, वह अपने आप में एक मिसाल है।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता गवाने के बाद भाजपा के नेता मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं और कांग्रेस सरकार के खिलाफ  बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed