{"_id":"63c95bec79c8ae1a9339065c","slug":"pratibha-singh-said-that-rahul-s-bharat-jodo-yatra-towards-country-change-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से देश बदलाव की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से देश बदलाव की ओर
Thu, 19 Jan 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:35 PM IST
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से लोगों का हजूम उमड़ रहा है, उससे लोकतंत्र की मजबूती और देश में आपसी भाईचारा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से लोगों का हजूम उमड़ रहा है, उससे लोकतंत्र की मजबूती और देश में आपसी भाईचारा बढ़ रहा है। यह अभियान कांग्रेस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इंदौरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस यात्रा से कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह बड़ा हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। इसके लिए राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदौरा में पार्टी कार्यकर्ता ने जिस गर्मजोशी से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की, वह अपने आप में एक मिसाल है।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता गवाने के बाद भाजपा के नेता मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं और कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन