फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said District and block executive will be formed soon, second line will be prepared in the orga

Himachal: प्रतिभा सिंह बोलीं- जल्द किया जाएगा जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन, संगठन में सेकंड लाइन तैयार होगी

Fri, 21 Mar 2025 04:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सुंदरनगर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Mar 2025 04:57 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं लगाना चाहिए कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा है कि जल्द ही जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन होगा। 

विज्ञापन
Pratibha Singh said District and block executive will be formed soon, second line will be prepared in the orga
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सुंदरनगर में की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं से पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्यों को दूर करने व सरकार में उनके कार्य करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं लगाना चाहिए कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा है कि जल्द ही जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन होगा। संगठन में जिसे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उस पर उन्हें खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना सहन नहीं होगी। संगठन में उन कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी जो पार्टी के कार्यक्रमों को अपना समय दे सकें।  मंडी जिले के दौरे के तीसरे दिन सुंदरनगर, धर्मपुर, नाचन, करसोग व सरकाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार संगठन में युवाओं की सेकंड लाइन भी तैयार की जाएगी, जिससे उन्हें भी पार्टी के कार्यों का पूरा अनुभव मिल सकें। उन्होंने कहा कि पीसीसी से लेकर जिला व ब्लॉक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कर्मठ कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी, जो पूरी ईमानदारी से पार्टी के कार्यक्रमों को अपना समय देते हैं।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रदेश के विकास में बड़ी भूमिका: प्रतिभा
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के कुशल नेतृत्व में पूरी कांग्रेस सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को सरकार की जनकल्याण नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है।  प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। मंडी को सेट्रल जोन बनाकर यहां अनेक सरकारी मुख्यालय खोले। उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर लोगों ने जो भी उनसे मांगा उन्होंने दिया। उन्होंने मंडी की भाजपा सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है, उनके पास लोगों से मिलने तक का समय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कार्यकर्ता  पंचायतीराज व नगर निकाय चुनावों के लिए कसें कमर: प्रतिभा
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें अब पंचायतीराज व नगर निकाय चुनावों के लिए कमर कसते हुए पार्टी की विचारधारा से जुड़े योग्य लोगों को आगे लाना होगा। उन्होंने भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार के प्रति आगह करते हुए सचेत रहने को कहा।  प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिले, उसे सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं की भावना को रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव सोहन लाल ठाकुर, चेतराम ठाकुर,नरेश चौहान, महेश राज ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉकों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed