{"_id":"63386cd21bba906c026c56af","slug":"pratibha-singh-said-both-the-engines-of-the-government-failed-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- मुख्यमंत्री जयराम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में रहे विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- मुख्यमंत्री जयराम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में रहे विफल
Sat, 01 Oct 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनकी मांगों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा के दोनों इंजन फेल हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 10 दिन के भीतर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनकी मांगों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा के दोनों इंजन फेल हुए हैं। प्रेस बयान जारी कर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर न तो मंडी का एयरपोर्ट ही बना सके और न ही प्रदेश में रेलवे का कोई विस्तार करवा सके। मुख्यमंत्री चुनाव के समय लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने न तो युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से देखा और न ही कर्मचारियों की मांगों पर कभी कोई विचार किया। आज बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है। सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी। भाजपा नेताओं की अधिकारियों और कर्मचारियों को कथित तौर पर धमकाने की आलोचना करते हुए कहा कि चुनावों में अपनी हार देख भाजपा के नेता बौखलाहट में हैं। भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अस्तव्यस्त कर प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है। मुख्यमंत्री अपने दौरों में बगैर किसी बजट प्रावधान के घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अब जल्द ही आदर्श आचार संहिता लगने वाली है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह सब घोषणाएं जुमले ही साबित होंगी। न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही प्रदेश के लोगों से किए वादों को पूरा किया और न ही केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी घोषणाओं को पूरा किया।
विज्ञापन