फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh's big statement, said inactive Congress officials will be relieved of their posts

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान, बोलीं- पदभार मुक्त होंगे कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारी

Tue, 28 Nov 2023 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 06:34 PM IST
सार

 सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अपना दायित्व पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय पाए जा रहे हैं, उन्हें जल्द ही पदमुक्त करने पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Pratibha Singh's big statement, said inactive Congress officials will be relieved of their posts
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी से निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदभार मुक्त किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से पार्टी कार्यक्रमों से गैरहाजिर रहने वाले पदाधिकारियों की सूची मांगी है। उन्होंने पार्टी के दायित्वों का पालन न करने और कार्यक्रमों को समय नहीं देने वालों को स्वयं ही पद छोड़ने का आग्रह भी किया है। प्रतिभा सिंह ने ब्लाक अध्यक्षों को 15 दिसंबर तक आम सभाएं कर प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विस्तार पूर्वक आपसी चर्चा की जाएगी। प्रतिभा सिंह ने उन पदाधिकारियों को जो पार्टी के कार्यक्रमों व बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उनकी पूरी जानकारी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से मांगी है। उन्होंने कहा है कि संगठन के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने सभी बूथों की कमेटियां गठित करने व इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को 30 नवंबर तक भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक अध्यक्षों से अपने ब्लॉकों में 15 दिसंबर तक पार्टी की आम सभा बुलाने को भी कहा है। इन सभाओं में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व सचिव प्रभारियों को भी शामिल होने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जल्द ही अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के सभी नेताओं को अभी से कमर कसनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed