फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh Reaction On Lok Sabha Election Results Exit Poll

Pratibha Singh: 'अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी तो नतीजे अलग होंगे, विक्रमादित्य सिंह की होगी जीत'

Sun, 02 Jun 2024 12:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी तो देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौंकाने वाले होंगे।

विज्ञापन
Pratibha Singh Reaction On Lok Sabha Election Results Exit Poll
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन


'बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर भाजपा खामोश'
प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मुद्दों पर कोई बात नहीं की। बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर पूरी तरह खामोश रही। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए जो-जो हथकंडे अपनाए हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों में भय पैदा करने का असफल प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से कमजोर करने की कोशिश की गई है पर जनबल ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।
विज्ञापन


'ईवीएम से नहीं हुई छेड़छाड़ तो अलग होंगे नतीजे'
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी तो देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौंकाने वाले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की'
प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि उनकी मंडी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की है और वह रिकार्ड मतों से अपनी जीत का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग पहले भी कांग्रेस के साथ थे और इस बार भी पूरी तरह कांग्रेस के ही साथ हैं। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के विकास का जो विजन लोगों के समक्ष रखा है लोगों ने अपने मत के द्वारा उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed