फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prathmik Adhyapak Sangh President Jagdish Sharma Press conference in Dharamshala

प्राथमिक अध्यापक संघ: प्रदेशाध्यक्ष जगदीश बोले- अफसर नहीं बदले तो शिमला में करेंगे आमरण अनशन

Sun, 23 Jul 2023 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने तबादलों के लिए माह के अंतिम दिन रखे हैं, ऐसे में 27-28 जुलाई तक एसोसिएशन इंतजार करेगी, उसके बाद अगला कदम उठाते हुए शिमला में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Prathmik Adhyapak Sangh President Jagdish Sharma Press conference in Dharamshala
प्रेस वार्ता करते प्राथमिक अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार ने अगर 28 जुलाई तक निरीक्षण विंग के दो अधिकारियों का तबादला न किया तो प्राथमिक शिक्षक संघ शिमला में आमरण अनशन शुरू करेगा। यह बात प्राथमिक अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने धर्मशाला में कही। उन्होंने कहा कि रविवार को संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक धर्मशाला में हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निरीक्षण विंग के दो अधिकारियों के तबादले को लेकर सरकार से कई बार वार्ता हो चुकी है, साथ ही एसोसिएशन ने एसडीएम और डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे हैं। इस पर सरकार ने आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने तबादलों के लिए माह के अंतिम दिन रखे हैं, ऐसे में 27-28 जुलाई तक एसोसिएशन इंतजार करेगी, उसके बाद अगला कदम उठाते हुए शिमला में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि निरीक्षण विंग का गठन स्कूलों का दौरा कर सुधार के लिए किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कई स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की जिला कांगड़ा कार्यकारिणी का धरना, केवल जिला का नहीं, बल्कि प्रदेश का है। रविवार को धर्मशाला में बैठक में प्रदेश के दो जिलों कुल्लू और लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों से पदाधिकारी पहुंचे हैं।


अब एसोसिएशन 28 जुलाई तक इंतजार करेगी, यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो शिमला में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में चल रहा शिक्षकों का क्रमिक अनशन मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed