फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pragya and Parthiv champions in badminton singles competition

Shimla News: संस्थाओं के साथ अब शिमला में हरियाली बढ़ाएगा निगम

Mon, 28 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pragya and Parthiv champions in badminton singles competition
चमियाना के संजय वन में शुरू हुआ नगर निगम का पौधरोपण अभियान, केंद्र से मांगेंगे कार्बन फीस
विज्ञापन


अभियान में कई संस्थाएं भी कर रही हैं सहयोग अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में हरियाली बढ़ाने की योजना के तहत नगर निगम ने शहर से सटे चमियाना में क्षेत्र में पौधरोपण अभियान सोमवार से शुरू कर दिया। एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन देवदार, अनार, दाड़ू और बान के 350 पौधे रोपे गए।

महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा समेत नगर निगम के एक दर्जन से अधिक पार्षदों और स्थानीय लोगों ने पौधे रोपे। निगम के इस अभियान में शहर की कई संस्थाएं भी जुड़ गई हैं। लांयस क्लब, रोटरी क्लब, मैत्री संस्था, एलआईसी समेत कई संगठन इस योजना में सहयोग देने के लिए आगे आए हैं। नगर निगम का दावा है कि एक हफ्ते के भीतर पांच हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। अभियान के बाद नगर निगम कार्बन फीस का मुद्दा भी राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र के समक्ष उठाने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब वन आवरण करीब 70 फीसदी तक पहुंच चुका है। शिमला समेत हर जिले में इन दिनों पौधरोपण अभियान चलाकर वन संपदा बढ़ाई जा रही है लेकिन इसका हिमाचल को फायदा नहीं मिल रहा। हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाने वाले हिमाचल को खुद सड़कें, रास्ते समेत अन्य कामों के लिए एफसीए की मंजूरी लेनी पड़ रही है। शहर में भी कई प्रोजेक्ट वन भूमि के कारण अटके हैं। सरकार को चाहिए कि जब हिमाचल वन संपदा को बढ़ा रहा है तो इसके एवज में कार्बन फीस मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसून सत्र में मामला उठाने का देंगे प्रस्ताव
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस मानसून सत्र के दौरान इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि सरकार इसे पारित कर केंद्र सरकार को भेजे। बाकी राज्यों को भी केंद्र से कार्बन फीस मिल रही है। यदि राज्य को भी वन संपदा सहेजने के एवज में पैसा मिलता है तो इससे प्रदेश को फायदा होगा।



संजय वन से सीएम सुक्खू का रहा है पुराना नाता
महापौर के अनुसार एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चमियाना के संजय वन में पौधरोपण अभियान शुरू किए थे। उस दौरान एनएसयूआई ने यहां बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया था। यह पौधे अब बड़े पेड़ बन चुके हैं। महापौर के अनुसार शहर में अब पौधरोपण के लिए जमीन कम है। इसलिए संजय वन में हरित क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article