फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pragnent Woman delivery at Door in Hamirpur Hospital.

दर्द से कराहती रही महिला, मदद नहीं मिली तो फर्श पर ही जन्मा बच्चा, तस्वीरें वायरल

Sun, 04 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pragnent Woman delivery at Door in Hamirpur Hospital.
क्षेत्रीय अस्पताल में गायनी वार्ड के दरवाजे पर ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। - फोटो : अमर उजाला

गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही। लेकिन मदद की बजाए अस्पताल स्टाफ ने इसके साथ अभद्र व्यवहार किया। मजबूरन महिला का वार्ड के बाहर फर्श पर ही प्रसव हो गया। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है।

विज्ञापन


यहां क्षेत्रीय अस्पताल में गायनी वार्ड के दरवाजे पर ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद महिला के कपड़े भी दरवाजे के बाहर पड़े थे। किसी सफाई कर्मचारी ने गर्भवती महिला के कपड़ों को यहां से नहीं हटाया।
विज्ञापन


अब इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गर्भवती महिला को प्रसव के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहां महिला को भर्ती कर लिया गया, लेकिन महिला का दर्द अचानक बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ने नहीं की मदद, दरवाजे पर जन्मा बच्चा

Pragnent Woman delivery at Door in Hamirpur Hospital.
महिला ने वार्ड के बाहर दरवाजे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान महिला के परिजनों ने गायनी वार्ड के स्टाफ को समस्या बताई। इस पर कर्मचारियों ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस दौरान परिजन खुद गर्भवती महिला को वार्ड से उठाकर प्रसूति कक्ष की ओर ले जाने लगे।

लेकिन महिला ने वार्ड के बाहर दरवाजे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना रात के समय की है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन भी मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लोगों ने यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर अपडेट कर क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

उधर, एमएस डा. अर्चना सोनी का कहना है कि किसी भी गर्भवती महिला या उसके परिजनों से कोई अभद्र व्यवहार नहीं हुआ है। वार्ड के बेड पर एक महिला की डिलीवरी जरूर हुई है।

भाजपा ने कहा, मामले की होनी चाहिए जांच

Pragnent Woman delivery at Door in Hamirpur Hospital.

जिला भाजपा के महामंत्री अजय शर्मा ने महिला से जुड़े इस सारे घटनाक्रम को शर्मनाक बताया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच की अपील की है।

अजय शर्मा ने कहा कि मरीजों के साथ दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं होगा। मरीजों को हमीरपुर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही है। आए दिन यहां से मरीजों को रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed