फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pradyuman becomes the winner of Myra Himachal Open 15 Red Snooker Tournament

Mandi News: प्रद्युमन बने मायरा हिमाचल ओपन 15 रेड स्नूकर टूर्नामेंट के विजेता

Wed, 31 Jan 2024 03:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jan 2024 03:02 PM IST
सार

 मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित मायरा हिमाचल प्रदेश ओपन 15 रेड स्नूकर टूर्नामेंट सीजन 6 के विजेता चंबा के प्रद्युमन बने हैं। प्रद्युमन ने फाइनल मैच में कुल्लू के राजा को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की है। 

विज्ञापन
Pradyuman becomes the winner of Myra Himachal Open 15 Red Snooker Tournament
प्रद्युमन बने मायरा हिमाचल ओपन 15 रेड स्नूकर टूर्नामेंट के विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित मायरा हिमाचल प्रदेश ओपन 15 रेड स्नूकर टूर्नामेंट सीजन 6 के विजेता चंबा के प्रद्युमन बने हैं। प्रद्युमन ने फाइनल मैच में कुल्लू के राजा को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की है। विजेता को मुख्य अतिथि मोहित बंसल ने 40 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया है। जबकि उप विजेता कुल्लू के राजा को 20 हजार की राशि के साथ ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में सुंदरनगर के मोहित बंसल ने धर्मशाला के विपिन को, कुल्लू के राजा ने सोन के गुनदीप को, चंबा के प्रद्युमन ने सोलन के गौरव और कुल्लू के सुरेंद्र ने शिमला के हरप्रीत को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कुल्लू के राजा ने सुंदरनगर के मोहित बंसल को और चंबा के प्रद्युमन ने कुल्लू के सुरेंद्र को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जिसके बाद फाइनल मैच में चंबा के प्रद्युमन ने कुल्लू के राजा को पराजित कर मायरा हिमाचल प्रदेश ओपन 15 रेड स्नूकर टूर्नामेंट सीजन 6 का विजेता होने का गौरव हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed