फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pradhan seat is reserved for womens in panchayats in himachal pradesh.

बड़ी खबर, पंचायतों में अब सिर्फ इन्हें मिलेगा ये पद

Thu, 01 Jan 2015 09:17 AM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
pradhan seat is reserved for womens in panchayats in himachal pradesh.

हिमाचल की हर पंचायत में अब महिला या तो प्रधान होगी या उप प्रधान। इन दोनों में से एक पद महिला के लिए आरक्षित होगा। रोटेशन में यदि प्रधान का पद ओपन या अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होगा तो उपप्रधान पद महिला के लिए रिजर्व कर दिया जाएगा। ऐसे ही यदि प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित हुआ तो उप प्रधान का पद ओपन रहेगा।

विज्ञापन


आगामी पंचायत चुनाव में हिमाचल सरकार ये व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए पंचायती राज एक्ट में संशोधन किया जा रहा है। हिमाचल में इसी साल पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। हिमाचल में 3243 पंचायतें हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए प्रदेश में पहले से ही 50 फीसदी आरक्षण है। वर्तमान में करीब 57 फीसदी पंचायत प्रतिनिधि महिलाएं हैं।
विज्ञापन


लेकिन प्रधान और उप प्रधान जैसे प्रमुख पदों पर महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है। सरकार का मानना है कि प्रमुख पदों पर महिलाएं न होने के कारण उनके मसले पंचायतों में प्रमुखता से नहीं उठ पा रहे हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रधान या उपप्रधान में से एक पद महिला के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त करने के लिए फैसला

pradhan seat is reserved for womens in panchayats in himachal pradesh.

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायतों में प्रधान या उपप्रधान में से एक पद महिला के लिए आरक्षित होगा। इसके लिए सरकार पंचायती राज एक्ट में संशोधन करने जा रही है। वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव होने हैं, इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अलग होगा महिला जनरल हाउस

शिमला। सरकार ने महिलाओं के लिए पंचायत में अलग से जनरल हाउस करवाने का फैसला किया है। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष, सदस्य, पंचायत प्रधान व उपप्रधान भाग लेंगे। ये फैसला इसलिए लिया है ताकि महिलाएं आम सभा में अपनी आवाज उठा सकें।

एक दिन नहीं होंगी ग्राम सभाएं

हिमाचल में अब ग्राम सभाएं एक दिन नहीं होगी। पंचायतवार अलग-अलग ग्रामसभा की तिथि निर्धारित की जाएगी। वर्तमान में सभी पंचायतों में एक ही दिन में ग्रामसभाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed