फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pradhan Mantri Ujjwala Yojana launched in Himachal

हिमाचल में उज्ज्वला योजना शुरू, खुलेंगी 50 गैस एजेंसियां

Fri, 09 Jun 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 09 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana launched in Himachal

हिमाचल में एक महीने के भीतर 50 नई गैस एजेंसियां खोली जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश में दो नए बॉटलिंग प्लांट लगाए जाएंगे। केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने वीरवार को सोलन में यह एलान किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि नई एजेंसियों को ऐसे इलाकों में खोला जाएगा, जहां लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। गैस सिलेंडर मिलने में एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त लग जाता है। 
विज्ञापन


इन एजेंसियों के माध्यम से 500 युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा दो नए बॉटलिंग प्लांट लगाए जाएंगे, जिनमें से एक पहाड़ी क्षेत्र में लगाया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने प्लांट के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जमीन भी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से होगी महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा: नड्डा

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana launched in Himachal

प्रधान ने कहा कि हिमाचल में करीब 16 लाख घरों का सर्वे वर्ष 2011 में हुआ था। सर्वे में सामने आया कि प्रदेश में करीब 14 लाख रसोई गैस कनेक्शन हैं। लेकिन इस समय यहां जल रहे परिवारों की संख्या 18 से 20 लाख है। केंद्र सरकार हर घर में रसोई गैस से खाना बनते हुए देखना चाहती है ताकि महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से राहत मिल सके। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा होगी बल्कि इससे पेड़ों के कटने पर भी रोक लगेगी। हर साल करीब पांच लाख महिलाएं चूल्हे के धुएं से होने वाली दमा व श्वास की बीमारियों से काल का ग्रास बनती हैं। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को पूरे भारत में शुरू किया है। 

केंद्र ने सिर्फ योजना का नाम बदला: वीरभद्र

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana launched in Himachal
PIC

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि राज्य में माता शबरी के नाम से पहले ही यह योजना चल रही है। केंद्र सरकार ने सिर्फ योजना का नाम बदला है। हिमाचल सरकार यहां के लोगों के हितों को देखते हुए उन्हें गैस कनेक्शन व अन्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है।

वनों के संरक्षण के लिए वह जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में सेब की पेटियों को पहली बार गत्ते से बनवाया था। इससे पूर्व सेब सीजन में सैकड़ों पेड़ पेटी बनाने के लिए काट दिए जाते थे। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना के लागू होने से राज्य की माता सबरी योजना को विस्तार मिलेगा और जो लोग गैस कनेक्शन से छूट गए हैं, उन्हें भी चूल्हा मिल जाएगा। इसलिए वह इस योजना का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed