{"_id":"67d052f94a37e29c4f0563d9","slug":"pradhan-acquitted-after-13-years-of-corruption-charges-shimla-news-c-19-sml1001-500001-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान \n13 साल बाद दोषमुक्त करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान 13 साल बाद दोषमुक्त करार
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश की अदालत का फैसला
शौचालय निर्माण में अनियमितताओं के लगाए गए थे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप में 13 साल बाद पंचायत प्रधान और सचिव के खिलाफ दर्ज किए मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। एक व्यक्ति ने पंचायत पुजारली की तत्कालीन प्रधान सुनीता देवी और सचिव उषा देवी पर बीपीएल परिवारों के लिए शौचालय निर्माण में कथित अनियमितताओं के लिए आरोप लगाए थे।
यह मामला वर्ष 2011-12 में पंचायत पुजारली का है। मामले की जांच में एजेंसी को तत्कालीन सचिव उषा देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 465, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 (1)(सी) के साथ धारा 13 (2) के तहत दंडनीय अपराध करने के आरोप प्रमाणित हुए थे लेकिन उनकी मृत्यु के कारण उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सका। वहीं तत्कालीन प्रधान सुनीता देवी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। अब विशेष न्यायाधीश (वन) अजय मेहता की अदालत ने इस मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।