फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PPE kits and masks given to municipal sanitation workers

सफाई कर्मचारियों को दी पीपीई किट, मास्क, ग्लब्

Sun, 14 Mar 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
PPE kits and masks given to municipal sanitation workers
शिमला के रिज मैदान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए सामान देते शहरी विकास ? - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रविवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट, ग्लब्ज और मास्क वितरित किए। कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा का यह सामान सीडस (सस्टेनेबल इनवायरमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसायटी) की ओर से मुहैया करवाया गया है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के अनुसार संस्था ने 11 लाख रुपये के उपकरण मुहैया करवाए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में नगर निगम के सभी कर्मचारियों को ग्लब्ज, मास्क बांटे जाएंगे। पीपीई किट उन्हीं कर्मचारियों को दिए जाएंगे, जो सैनिटाइजेशन और क्वारंटीन किए जा रहे लोगों के घरों से कूड़ा उठाएंगे। निगम ने किट मुहैया करवाने के लिए सोसायटी का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं : भारद्वाज
कार्यक्रम के बाद भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कई देशों को दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है। कहा कि केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन करना जरूरी है। लोगों और सैलानियों को मास्क पहनना जरूरी है। न पहनने पर चालान का प्रावधान है। पुलिस ऐसे लोगों के चालान काटे। इस दौरान मेयर सत्या कौंडल, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान और पार्षद अर्चना धवन, किमी सूद, आरती चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने किया कैथू वार्ड का दौरा
मंत्री ने इसके बाद कैथू वार्ड का दौरा किया। यहां सर्कुलर रोड पर ताराहॉल स्कूल के पास बनने वाले ओवरब्रिज की जगह का निरीक्षण किया। इसके बाद मार्निंग व्यू में निर्माणाधीन पार्किंग के काम का जायजा लिया। पार्षद सुनील धर और स्थानीय लोगों ने कहा कि इस पार्किंग के लिए स्मार्ट सिटी से भी पैसा जारी करने का दावा किया गया था, लेकिन जारी नहीं किया गया। मंत्री ने नगर निगम को जल्द इसका काम पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री के इस दौरे में निगम अधिकारी और मेयर शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed