फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Power out for eleven hours; people inconvenienced.

Shimla News: ग्यारह घंटे बिजली रही गुल, लोग परेशान

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power out for eleven hours; people inconvenienced.
शिमला। शहर से सटी पगोग पंचायत में 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से घरों के साथ अकेले रहकर पढ़ाई करने वाले कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि पिछली रात करीब 10 बजे बिजली चली गई थी। इस बारे में जब जानकारी ली तो कहा कि पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। पगोग पंचायत के प्रधान कांशीराम शर्मा ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। विद्युत उपमंडल ढली के एसडीओ शुभम चौहान ने बताया कि बिजली लाइन का एक जरूरी उपकरण खराब हो गया था, जिसके कारण बड़श और पड़ैची क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। खराबी दूर करने के बाद बिजली आपूर्ति पहले की तरह बहाल कर दी गई और लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article