फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   power cut in shimla

बिजली कट से बिगड़ने लगा पेयजल शेड्यूल

Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
power cut in shimla
गिरि से घटी सप्लाई, कई
विज्ञापन

इलाकों में नहीं आया पानी
बिजली कट के चलते गड़बड़ाया शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बिजली कट के चलते राजधानी का पेयजल शेड्यूल गड़बड़ाने लगा है। शहर के कैथू और संजौली बाजार के कई इलाकों में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं दी गई। इन इलाकों में अब रविवार को पानी आएगा। हालांकि, रविवार को दूसरे इलाकों की सप्लाई में कट लग सकता है।

पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली कट के चलते गिरि पेयजल परियोजना से शनिवार को करीब 13 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब चार एमएलडी कम है। शनिवार दोपहर के समय भी गिरि और गुम्मा में बिजली कट तथा लो वोल्टेज के चलते पंपिंग प्रभावित रही। बिजली बोर्ड बर्फबारी से पहले इन दिनों बिजली लाइनों की मरम्मत कर रहा है। शिमला शहर में भी इसका काम किया जा रहा है। इसके चलते बिजली कट लग रहे हैं। सभी पेयजल परियोजनाओं से शनिवार को 41 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब सात एमएलडी कम है। कंपनी का कहना है कि शहर के ज्यादातर इलाकों में रोज पानी दिया जा रहा है। इसमें जिन इलाकों में शनिवार को कट लगा है, वहां रविवार को सबसे पहले सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed